10 सितंबर तक सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य
रेवांचल टाइम्सछिंदवाड़ा|इंडियन कॉफी हाउस में रविवार, 6 सितंबर 2026 को सेन समाज की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए सेन समाज के प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी दिनेश बंदेवार ने बताया कि बैठक में संगठन के सुचारू संचालन, अनुशासन और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कई अहम एवं कड़े फैसले लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोर कमेटी में सदस्यता बनाए रखने के लिए 1,000 रुपये का सदस्यता शुल्क जमा कर रसीद कटवाना अनिवार्य होगा। केवल वही सदस्य कोर कमेटी में बने रहेंगे, जो 10 सितंबर 2026 तक यह शुल्क जमा कर देंगे। सदस्यों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भुगतान हेतु संतोष बंदेवार का मोबाइल नंबर 9425839136 जारी किया गया है।
संगठनात्मक अनुशासन पर सख्ती
बैठक में संगठन की मर्यादा और अनुशासन को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए। निर्णय लिया गया कि छिंदवाड़ा में जिले में वर्तमान में जिला अध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया गया है साथ ही सदस्य अन्य समवैचारिक या समकक्ष संगठनों में नामांकित पदों पर आसीन हैं, वे संगठन के नियमों का उल्लंघन न करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह नियम फिलहाल केवल छिंदवाड़ा नगर क्षेत्र के लिए लागू रहेगा साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष जहां चुनाव हो चुका वे समाजिक रुप से मान्य व संचालित रहेंगे।
सूचना एवं समस्या निवारण के लिए तीन सदस्यीय समिति
संगठनात्मक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संतोष बंदेवार को आधिकारिक रूप से सूचना प्रदान करने हेतु अधिकृत किया गया है। यदि कोर कमेटी के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी चाहिए, तो वे बंदेवार से संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा, सदस्यों की समस्याओं और जिज्ञासाओं के त्वरित निराकरण के लिए एक तीन सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया गया है। इस समिति में संतोष बंदेवार, दिनेश श्रीवास और जगदीश श्रीवास शामिल हैं। समिति द्वारा मामलों के निराकरण के पश्चात संतोष बंदेवार संबंधित सदस्य को अंतिम जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
कोर कमेटी की बैठक में राधेश्याम सराठे,संतोष बंदेबार,जगदीश श्रीवास,नेमीचंद श्रीवास,दिनेश श्रीवास,
जितेन्द अलबेला,दिनेश बदेवार,आनंद सराठे,
अंकित बंदेवार,मुकेश सराठे,हेमंत बंदेवार,कमलेश बंदेवार,बागेश बंदेवार विशेष रूप से उपस्थित थे।

