Breaking

revanchal times new

पांढुर्णा जिले को मिली विकास की दो बड़ी सौगातें, सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय के लिए 15 एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पद तथा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पद स्वीकृत



जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री  प्रधुम्न सिंह तोमर का जताया हृदय से आभार

 रेवांचल टाइम्स पांढुर्णानवगठित पांढुर्णा जिले के विकास को निरंतर गति देने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक बार फिर महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी निर्णय लिया गया है। प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में विभागीय कार्यालय की स्थापना के साथ 15 पद एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पद, जबकि आयुष विभाग के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिला अध्यक्ष  संदीप मोहोड़ ने पांढुर्णा जिले की जनता की ओर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिले के प्रभारी मंत्री  प्रधुम्न सिंह तोमर का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि नवगठित पांढुर्णा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जनहित की भावना के साथ कार्य कर रही है। जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।

सामाजिक न्याय विभाग का कार्यालय बनने से स्थानीय स्तर पर मिलेंगी सुविधाएं

मोहोड़ ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में विभागीय कार्यालय की स्वीकृति मिलना जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ 15 पद एवं चतुर्थ श्रेणी के 2 पदों की स्वीकृति से विभागीय कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी तथा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, जरूरतमंदों तथा समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं और कल्याणकारी सेवाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। नागरिकों को विभागीय कार्यों के लिए अन्य जिलों या स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

मोहोड़ ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय की स्थापना और पदों की स्वीकृति नवगठित जिले को मजबूत प्रशासनिक आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विभागीय योजनाओं की निगरानी, क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।

जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों की स्वीकृति बड़ी सौगात

संदीप मोहोड़ ने कहा कि प्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों के सृजन की स्वीकृति भी पांढुर्णा जिले के लिए बड़ी सौगात है। इससे जिले में आयुष विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आयुर्वेद, योग एवं अन्य आयुष पद्धतियों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इसका सीधा लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में प्राप्त होगा।

जनहित और पांढुर्णा के विकास को प्राथमिकता

जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। नवगठित पांढुर्णा जिले की आवश्यकताओं को समझते हुए प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा विभिन्न विभागों की सुविधाएं जिले में उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार द्वारा लगातार सकारात्मक निर्णय लिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पांढुर्णा जिले की जनता लंबे समय से बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं की सुगम उपलब्धता की अपेक्षा रखती रही है। सामाजिक न्याय विभाग के कार्यालय एवं पदों की स्वीकृति तथा जिला आयुष अधिकारी कार्यालय के लिए 20 पदों का सृजन जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री का विशेष आभार

 संदीप मोहोड़ ने कहा कि पांढुर्णा जिले के विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिले के प्रभारी मंत्री  प्रधुम्न सिंह तोमर जी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पांढुर्णा जिले की आवश्यकताओं और जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिस प्रकार लगातार महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की जा रही हैं, उससे नवगठित जिले की विकास यात्रा को नई मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि पांढुर्णा की जनता की ओर से मुख्यमंत्री  एवं प्रभारी मंत्री का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने जिले की आवश्यकता को समझते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और जनहित से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

मोहोड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व, प्रभारी मंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से पांढुर्णा जिला आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। जनआकांक्षाओं की पूर्ति, प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पांढुर्णा जिले के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और आने वाले समय में भी जिले के हित से जुड़े विषयों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने पुनः पांढुर्णा जिले की समस्त जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री  प्रधुम्न सिंह तोमर के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post