Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही रात में 154 वारंटी गिरफ्तार, 450 लीटर अवैध शराब जब्त

 



रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|जिला पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए बीते सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 31 अगस्त - 1 सितंबर पूरे जिले में जोरदार 'कॉम्बिंग ऑपरेशन' चलाया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस अचानक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। रातभर चली इस विशेष गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 154 वारंटियों को धर दबोचा, जिनमें 43 लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी शामिल हैं।


ताबड़तोड़ कार्रवाई के मुख्य बिंदु

​154 वारंटी गिरफ्तार जिले भर में नाकाबंदी और दबिश देकर 43 स्थायी और 111 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

​बदमाशों की धरपकड़ व चेकिंग अभियान के दौरान 102 गुंडे, 69 निगरानी बदमाश और 40 कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनका रिकॉर्ड अपडेट किया गया।

​अवैध शराब पर प्रहार शराब तस्करी और खुले में जाम छलकाने वाले 21 आरोपियों को पकड़कर उनके पास से 450 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

*​9 गुमशुदा लोगों की वापसी*

 पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गुमशुदा 9 लोगों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।


इन थाना प्रभारियों का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

​पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेन्डे की मॉनिटरिंग में चले इस अभियान में वारंट तामीली में थाना मोहखेड़ थाना प्रभारी संजय भलावी 17 वारंट 9 स्थायी, 8 गिरफ्तारी तामील कराकर पहले स्थान पर रहा। 

वहीं थाना कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत 17 वारंट 8 स्थायी, 9 गिरफ्तारी के साथ दूसरे और थाना रावनवाड़ा थाना प्रभारी सुंद्रेश मरावी 8 वारंट तामील कराकर तीसरे स्थान पर रहा।

​उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन टीमों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर यह प्रहार आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post