शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: स्कूलों की पढ़ाई से छात्रवृत्ति तक अफसरों ने परखी व्यवस्था
सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा में जुटे प्राचार्य और प्रधान पाठक; विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर
जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभागीय अफसर रहे मौजूद
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इरपाची, एडीपीसी राजीव साठे एवं सहायक परियोजना अधिकारी भानु गुमास्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विकासखंड के विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।
- विद्यालयों की अध्यापन व्यवस्था
- विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति
- परीक्षा परिणाम एवं शैक्षणिक प्रगति
- विद्यालय भवन और बुनियादी व्यवस्थाएं
- छात्रवृत्ति एवं एमपीटास छात्रवृत्ति
- इंस्पायर अवॉर्ड और यू-डाइस पोर्टल
- सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरण
- स्कूटी वितरण एवं सेवा संकल्प अभियान
स्कूलों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश
बैठक के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। प्राचार्यों और प्रधान पाठकों से विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा करते हुए समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बच्चों की नियमित उपस्थिति और बेहतर रिजल्ट पर जोर
पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ
अधिकारियों ने शासन की विभिन्न विद्यार्थी हितैषी योजनाओं की भी समीक्षा की। संबंधित विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं का लाभ समय पर दिलाया जाए और पोर्टल से संबंधित प्रक्रियाओं को निर्धारित समय में पूरा किया जाए।
प्राचार्य और प्रधान पाठकों की रही मौजूदगी
बैठक में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सी.एस. बरेठ, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच.बी. हांडे, विकासखंड स्रोत समन्वयक मोरेश्वर ब्रम्हे सहित विकासखंड पांढुर्णा के प्राचार्य, प्रधान पाठक तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
