Breaking

revanchal times new

सभी विद्यालयों को निपुण विद्यालयों के रूप में करें विकसित- कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह

                    



  (निपुण विद्यालय रोडमैप अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न)           

दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जबलपुर|डीपीसी योगेश शर्मा, जिला शिक्षा केंद्र जबलपुर  ने बताया कि निपुण भारत मिशन अंतर्गत बच्चों में बुनियादी  साक्षरता एवं संख्याज्ञान (एफएलएन) संबंधी दक्षताओं के विकास हेतु राज्य शिक्षा केंद्र एवं जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं इसी क्रम में कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह जी के मुख्यआतिथ्य एवं सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत जी, संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी जी के विशिष्ट आतिथ्य में "निपुण विघालय रोडमैप 2026-27" लांच करने हेतु एक दिवसीय  कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 2 सितंबर 2026  को पीएसएम के सभागृह में दोपहर2:00 बजे से किया गया है. कार्यशाला का शुभारंभ दीपप्रज्वलन,मां सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ हुआ. मुख्य अतिथि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जी ने   जिले की समस्त शालाओं को निपुण शालाओं के रूप में विकसित करने के लिए सभी से संपूर्ण प्रयास करने कहा कि निपुण रोड मैप का उद्देश्य बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित करते हुए जिले के विद्यालयों को चरणबद्ध रूप से निपुण शालाओं के रूप में विकसित करना है. इस हेतु  कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में सभी को "निपुण विद्यालय संकल्प शपथ"भी दिलाई गई. उन्होंने विद्यालयों के सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए.कार्यशाला में आगामी दिवसों में जिले की शालाओं को निपुण शाला के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर  विस्तार से चर्चा की गई. इस हेतु शालाओं में विभिन्न अधिकारियों के दल जाकर बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की वर्तमान स्थिति का आकलन करेंगे. इसके पश्चात आगामी दिवसों में फीडबैक,सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से शालाओं को निपुण शाला में विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे.  कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी गौतम बर्वे, डीपीसी योगेश शर्मा, निपुण टीम से प्रियांक मंडल, डाइट प्राचार्य वाय एन द्विवेदी  एपीसी राजेश तिवारी, आरके उपाध्याय, अजय रजक, सुरेंद्र जैन रत्नेश मिश्रा निपुण टीम से विवेक तिवारी, राजा  शुक्ला, पंखुड़ी आनंद,सेजल उपस्थिति सहित समस्त  बीआरसी, बीएसी, जनशिक्षक, अन्य विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन बीएसी अजय रजक ने किया.

Post a Comment

Previous Post Next Post