श्री कृष्ण पर्व पर बुधवारी स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में होगा भव्य आयोजन
दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, भोपाल के मार्गदर्शन में मंडला नगर के सिंहवाहिनी वार्ड, बुधवारी चौक स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन के पश्चात शाम 7:30 बजे से धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसके उपरांत रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक ओम युवा मंडल के कलाकारों द्वारा भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
भजन संध्या में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनके जीवन चरित्र पर आधारित भजनों की प्रस्तुति होगी। आयोजन में नगर के कृष्ण भक्तों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।
सुधीर कसार
कार्यक्रम संयोजक
