रेवांचल टाइम्स पांढुर्णामध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के पालन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं बलराम जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का दूध, दही, शक्कर आदि से जलाभिषेक कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, शिक्षाओं, गीता के ज्ञान एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा।
इस अवसर पर जीवन मूल्यों पर आधारित व्याख्यान एवं विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और समाज में प्रचलित मिथकों को वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण से समझने तथा विद्यार्थियों में विवेकपूर्ण सोच विकसित करने पर जोर दिया गया।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य, भजन गायन, गीता ज्ञान पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता ज्ञान पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। छात्र-छात्राओं ने रास नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
कार्यक्रम में डॉ. एल.एल. राऊत, प्रो. मनोज कुमार धुर्वे, प्रो. शीतल गुजरे, भोजराज कराले, राधेश्याम बुआडे, उदित विश्वकर्मा, नयन सहारे सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



.jpeg)