रेवांचल टाइम्सछिंदवाड़ा|बदलते दौर में पत्रकारिता के समक्ष आ रही चुनौतियों और पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जिले के पत्रकारों ने एकजुटता का परिचय दिया है। 'संघर्षवादी पत्रकार संगठन' के तत्वावधान में आयोजित 'पत्रकार एकता कार्यक्रम' के तहत विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने एक मंच पर आकर संगठन की ताकत का अहसास कराया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी पत्रकारों ने थाना देहात परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया। इस दौरान शिक्षकों के ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन को याद करते हुए समाज को नई दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा की गई।
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने पर दिया जोर
कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रमुखों ने एक स्वर में कहा "हम सब एक हैं और संगठित हैं।" वक्ताओं ने वर्तमान में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और अत्याचार पर गहरी चिंता व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए 'पत्रकार सुरक्षा कानून' को तत्काल लागू किया जाना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आगे भी पत्रकार सभा, बैठक और संगोष्ठियों के माध्यम से आंदोलन और प्रयास जारी रहेंगे।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
संघर्षवादी पत्रकार संगठन के संस्थापक रंजीत पासवान, प्रदेश अध्यक्ष सुनील निंबालकर एवं छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में,मनोज सोनी जिला अध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार संगठन
देवेंद्र वर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं एडवोकेट,
जितेंद्र अलबेला संभागीय अध्यक्ष, भारतीय पत्रकार संघ AIJ,मनीष इंगोले, नितिन शर्मा समेत भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोज साहू ने सभी आगंतुक पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में भी पत्रकारों के हितों और समाज निर्माण के लिए संघर्षवादी पत्रकार संगठन अग्रिम भूमिका निभाता रहेगा।
.jpeg)

.jpeg)