Breaking

revanchal times new

मोहित सूर्यवंशी बने मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष

 


 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ामध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने छिंदवाड़ा जिले में संगठन की कमान युवा और ऊर्जावान हाथों में सौंपी है। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मोहित सूर्यवंशी को संघ का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी द्वारा की गई है।

​मोहित सूर्यवंशी के जिलाध्यक्ष बनने पर कलेक्ट्रेट परिसर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नियुक्ति पत्र जारी होते ही सहकर्मियों एवं लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से बधाई व शुभकामनाएं दीं।


​इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही विश्वास जताया कि मोहित सूर्यवंशी के कुशल नेतृत्व में लिपिक वर्ग के हितों की रक्षा होगी और जिले में संगठन को एक नई मजबूती व दिशा मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post