Breaking

revanchal times new

श्री नटनी माई सेवा परिवार का सराहनीय कदम: दो बेसहारा परिवारों को मिली ₹2-2 लाख की आर्थिक मदद



रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में मिसाल कायम करते हुए 'श्री नटनी माई सेवा परिवार' ने दो असहाय विधवा महिलाओं और उनके मासूम बच्चों का संबल बनकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। समिति ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों परिवारों को स्वावलंबन और बच्चों की निर्बाध शिक्षा हेतु लगभग दो-दो लाख रुपये का आर्थिक संबल प्रदान किया।

​स्वावलंबन हेतु किराना दुकान और 15 वर्षों तक मासिक सहायता

हर्रई निवासी 29 वर्षीय विधवा सुषमा साहू ने समिति संरक्षक बालकिशन साहू को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि लंबी बीमारी के बाद 2 फरवरी को उनके पति राहुल साहू का निधन हो गया था। इसके बाद 7 वर्षीय पुत्री राजनंदनी और 9 वर्षीय पुत्र कार्तिक के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया।

मामले की जांच-पड़ताल के उपरांत समिति के अध्यक्ष अरुण बूटी नेमा, राज्य स्तरीय संपर्क प्रभारी राजेंद्र भल्ला एवं जिला स्तरीय संपर्क प्रभारी विजय चिले के मार्गदर्शन में पीड़िता को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया गया l

​रोजगार की शुरुआत सुषमा साहू को स्व-रोजगार हेतु ₹50,000 की किराना सामग्री प्रदान की गई ताकि वे अपनी दुकान संचालित कर सकें।


​शिक्षा व पोषण सहयोग बच्चों की बेहतर परवरिश और पढ़ाई-लिखाई के लिए अगले 15 वर्षों तक प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता का औपचारिक वचन पत्र सौंपा गया।

​वेद कुमारी यादव की 3 बेटियों की शिक्षा का उठाएंगे जिम्मा

इसी कड़ी में कुदवारी निवासी विधवा वेद कुमारी यादव, जो अपनी तीन पुत्रियों—मानसी (कक्षा 11वीं), लेखा (कक्षा 9वीं) एवं सबसे छोटी बेटी (कक्षा 7वीं) के भविष्य को लेकर चिंतित थीं, उन्हें भी समिति द्वारा ₹1,80,000 की सहायता का वचन पत्र दिया गया। इसके तहत अगले 15 वर्षों तक प्रतिमाह ₹1,000 की राशि सीधे प्रदान की जाएगी।

गरिमापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

इस पुनीत और भावुक क्षण के दौरान मंच संचालन गजेंद्र सिंह सिसौदिया ने किया। कार्यक्रम में समिति संरक्षक कामिनी शाह, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, संस्थापक राधेश्याम सोनी, संरक्षक बालकृष्ण साहू, पचकौड़ी साहू, लक्ष्मी साहू, रमेश साहू (पौनार), मदन चौरसिया (छिंदवाड़ा), कोषाध्यक्ष गणेश साहू, अनिल गेंदलाल साहू, धनराज सिंह चंदेल, विनोद साहू, सुमेर चंद साहू, संजय डेहरिया, ओमप्रकाश सहित महिला वर्ग अध्यक्ष ममता तिवारी, राधारानी राजपूत, माया पाठक (सह संरक्षक), मंजूलता सोनी (समन्वयक), महिला कोषाध्यक्ष लता राजपूत, सुमन नेमा, माया डेहरिया और भारती रजनी सिसोदिया विशेष रूप से मौजूद रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post