Breaking

revanchal times new

जो करना चाहें, करने दिया जाए




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जीवन में जो करना चाहें तो, उसे करने दिया जाए।

हो हृदय ये दुखी तो, खुशी से उसे उभरने दिया जाए।।


कोई हमसे मिलना चाहे तो, उसे मिलने दिया जाए।

कठिन पथ पे चलना चाहे तो, उसे चलने दिया जाए।।


लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहे तो, उसे बढ़ने दिया जाए।

ऊँचाई पे कोई चढ़ना चाहे तो, उसे चढ़ने दिया जाए।।


ग़र रोता कोई हँसना चाहे तो, उसे हँसने दिया जाए।

ग़र गीत कोई सुनना चाहे तो, उसे सुनने दिया जाए।।


सीढ़ियों से उतरना चाहे तो, उसे उतरने दिया जाए।

कुछ भी कोई करना चाहे तो, उसे करने दिया जाए।।


*रौशनी अरोड़ा 'रश्मि'*

Post a Comment

Previous Post Next Post