दैनिक रेवाँचल टाईम्स- गोबरा नवापारा, छत्तीसगढ़।* आंगनबाड़ी केंद्र (वार्ड क्रमांक 07, केंद्र क्रमांक 5-2) में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी कंसारी और सहायिका संतोषी साहू की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में भवानी, पूर्वी, हीरु, शिवानी कंसारी, त्रिशू, पीहू, ऋषभ सेन, धनेश्वरी, माही, भारती साहू, बेबी, लावन्या और दिव्यांश ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
.jpeg)

