Breaking

revanchal times new

टिकरिया पुलिस की वारंटियों पर कार्रवाई, 5 वारंटी गिरफ्तार




अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की हुई तामील


दैनिक रेवांचल टाइम्स | मंडला/निवास पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले में फरार एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टिकरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, निवास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टिकरिया प्रदीप पाण्डेय ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी। अभियान के तहत 6 अगस्त 2026 को पांच गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई।


पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय श्रीमती पद्मिनी सिंह, जेएमएफसी निवास द्वारा जारी वारंटों के आधार पर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—


दीपक सिंगरौरे, पिता बलवंत सिंगरौरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मैली, थाना टिकरिया। प्रकरण क्रमांक 305/23, अपराध क्रमांक 160/23, धारा 323, 294, 506, 34 भादवि।


सनद सिंगरौरे, पिता शिवनाथ सिंगरौरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खैरी, थाना टिकरिया। प्रकरण क्रमांक 231/22, अपराध क्रमांक 123/2022, धारा 323, 294, 506, 34 भादवि।


तीरथ मरावी, पिता प्रेमसिंह मरावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लालीपुर, थाना टिकरिया। प्रकरण क्रमांक 328/23, अपराध क्रमांक 112/2023, धारा 498, 323, 294, 506 भादवि।


किशोर कुमार सिंगरौरे, पिता नारायण प्रसाद सिंगरौरे, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम मैली, थाना टिकरिया। प्रकरण क्रमांक 177/21, अपराध क्रमांक 23/2021, धारा 279, 337 भादवि एवं धारा 184, 146/196, 185 मोटर व्हीकल एक्ट।


सुखचैन पावले, पिता स्व. रामलाल पावले, उम्र 49 वर्ष, निवासी पटेल मोहल्ला, नारायणगंज, थाना टिकरिया, जिला मंडला। प्रकरण क्रमांक 462/23, अपराध क्रमांक 150/2023, धारा 279, 337, 338 भादवि एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट।

       वही पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका


वारंटियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भैयालाल मरावी, आरक्षक दीपक द्विवेदी, आरक्षक अमित सुरेखिया एवं सैनिक रामकिशोरी दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post