स्वर्ण सरोवर गीतमाला का नागपंचमी तथा रक्षाबंधन पर आधारित तथा सदाबहार गीतों का रंगारंग कार्यक्रम दत्त मंदिर में आयोजित हुआ।मन डोले मेरा तन डोले, नागपंचमी भारत भू के वीरों का त्यौहार, भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना जैसे भावमय गीतों की पेशगी ने समा बाँध दिया। डॉ. पुरुषोत्तम सराफ एवं इंजी. विकास खंडेलवाल ने मंच संचालन किया तथा डॉ. अनिल वाजपेई ने आभार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में सीता सराफ, अंजना मिश्रा, मंजू इंगले, प्राची जैन, डॉ. पुरुषोत्तम सराफ, डॉ. अनिल वाजपेई,प्रेम वर्मा, ऋषभ पाण्डेय, रवीना जैकब, विनोद अन्ना, ब्रजेश गुप्ता,रंजना गुप्ता,संध्या जैन,मंजू चतुर्वेदी, डा. प्रशांत कौरव,विजय जाटव, राजेन्द्र पाण्डेय, मुकेश वर्मा, अभिषेक कश्यप, विजय दाते, प्रकाश गुप्ता, संतोष तिवारी,श्वेता जैन, संतोष सिंह आदि ने सुमधुर गीतों की शानदार प्रस्तुति से सुधी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में, संस्कारधानी की शान तनिष्क शुक्ला के इंडियन आइडल में उपविजेता बनने तथा इशिता विश्वकर्मा के अगले सीज़न में चयन की ख़ुशी में जलपान द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

