Breaking

revanchal times new

सांसद बंटी विवेक साहू ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल लगाया फोन


 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा|जोनल रेलवे सदस्य व सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में रेलवे व्यापारी मंडल ने शनिवार को सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की है। इस दौरान सत्येन्द्र ठाकुर ने सांसद साहू को व्यापारी मंडल को आ रही किराया वृद्वि सहित अन्य कठिनाइयों के विषय से अवगत कराते हुए उसके निराकरण का निवेदन भी किया। 


जिसके उपरांत सांसद साहू ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए नागपुर मंडल रेलवे के सीनियर डीईएन अर्पित शरण से दूरभाष पर बातचीत की और व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। जोनल सदस्य व सभी व्यापारियों ने सांसद  साहू के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर व्यापारियों के साथ मनोज कुशवाहा भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post