Breaking

revanchal times new

जागरूकता की कमी से बढ़ रहे बाल अपराध, नेर स्कूल में छात्रों को POCSO एक्ट-2012 के प्रति किया जागरूक

 



दैनिक रेवाँचल टाईम्स - छिंदवाड़ा।बालको के बढ़ रहे  अपराधो  इन विषयों की जानकारी देने के लिए जिला प्रधान न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशांत हुद्वार के निर्देशन, मे शासकीय हायर सेंकेडरी स्कूल नेर मे  बालको के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम प्राचार्य आर एस बघेल,की उपस्थिति मे किया गया।  इस अवसर पर न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह ने छात्रो को बताया  की  पाक्सो  एक्ट की जानकारी के आभाव मे  दिनो दिन अपराध बढ़ रहे हे इसलिए हर छात्राओ को पाक्सो एक्ट का ज्ञान जरूरी हे तभी हम सब सुरक्षित रेह पायेंगे ।  छात्राओं के साथ किसी व्यक्ति के द्वारा बैड टच एवं गुड टच करते हुए अहसास हो तो तुंरत शिक्षक वा अपने परिजनो को देकर उस व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करे। वही  बालिकाओ के साथ  छेड़खानी,  शरारत.  पीछा करना. मजाक करना किसी के घरो पर ताक झांक करना  महिलाओं  एवं बालिकाओं की फोटो व विडियो वायरल करना . सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अंजान लोगो से दोस्ती करना वही सार्वजनिक स्थानों . यात्री बसो ट्रेनों घरो पर कार्यस्थलों पर किसी भी तरह की शरारत वह अपराध की श्रेणी मे आता है वही छात्रो को फंडामेंटल राईट्स के विषय मे विस्तार से जानकारी दी ओर कहा की अपने अधिकारो के साथ मूल कर्तव्यों  को भी ध्यान रखना होगा तभी हमारे देश का विकास होगा । विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य श्यामल राव ने छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम 2000 नियम 2023  के अंतर्गत चाईल्ड वेलफेयर कमेटी,जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी के साथ प्रदेश मे नाबालिग गुमशुदगी बालीका  की स्थिति  ओर बढ़ते हुये अपराध  से अवगत कराया । किसी महिला  या बालक के साथ किसी भी प्रकार के होने वाले शोषण के लिए निःशुल्क टोलफ्री नंबर पुलिस डायल 112,  चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, पर करे ,वही बालको के आधिकार के अंर्तगत जीवन जीने का अधिकार, शोषण के विरुद्ध संरक्षण का अधिकार,  विकास कि अधिकार, ओर सहभागिता का अधिकार की जानकारी दी गई  जिससे की हर बालक अपने आप को सुरक्षित मेहसूस कर सके  । कार्यक्रम का संचालन सुनील विशकर्मा एवं आभार प्रदर्शन राकेश चौहान के द्वारा किया गया । 

        वही इस आयोजन को सफल बनाने मे प्राचार्य आर एस  बघेल रामदयाल सरेठा रेखा वर्मा, कला रघुवंशी, अणिमा मालवीय , हिमानी नथानियल,आदि स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post