दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला।जिले के ब्लॉक मंडला अंतर्गत ग्राम लिंगा माल में प्रतिवर्षानुसार पूरे श्रावण माह में निरंतर अखंड रामचरित मानस रामायण पाठ का पाठन किया जा रहा है ग्राम के उपसरपंच उमाशंकर झारिया ने बतलाया कि पूर्व वाहिनी मां नर्मदा मैया के तट ब्रम्हलीन श्री श्री त्यागी जी महाराज फट्टी वाले जी की जन्मस्थली मां दुर्गा मंदिर लिंगा माल में विगत कई वर्षों से सावन माह में अखंड रामायण का आयोजन किया जा रहा है जिसकी पूर्ण आहुति रविवार को कन्या भोजन एवं भंडारा महाप्रसाद के साथ रामायण पाठ समापन किया जायेगा इस धर्मगंगा में मां दुर्गा सेवा समिति, मां नर्मदा महिला मंडल, नवयुवक कला मंडल एवं माताएं बहनें समस्त ग्रामवासियों का तन-मन-धन से सहयोग प्राप्त हुआ है। आज समापन कार्यक्रम में समस्त संत महात्मा, श्रृद्धालुओं धर्म प्रेमी एवं आप-पास के ग्रामवासियों से अनुरोध है कि अखंड रामायण समापन में पहुंच कर कृतार्थ करें।
