Breaking

revanchal times new

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, 02 फरार



चोरी के 16 डीजे बॉक्स एवं वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप सहित करीब ₹10 लाख का सामान बरामद


दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला। पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की घटना का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से चोरी के 16 डीजे बॉक्स तथा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया गया है। 

थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी हेमंत परते पिता स्वर्गीय लोचन परते, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम ग्वारी की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पुलिस  टीम द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास से  प्राप्त जानकारी तकनीकि साक्ष्य बारीकी से परीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के दौरान क्षेत्र में दिखाई दी सफेद रंग की पिकअप वाहन को चिन्हित किया गया।


पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामों में वाहन की पतासाजी करते हुए उसके संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। लगातार तकनीकी जांच एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम वाहन तक पहुंची। वाहन मालिक से पूछताछ एवं प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ।


जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपियों की पहचान करते हुए अंकित सिंगरोर, हिमांशु सरवटे एवं योगेश राजपूत को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं पुलिस कार्रवाई के दौरान चोरी के 16 डीजे बॉक्स बरामद किए गए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया है। मामले में संलिप्त 02 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी 

1. अंकित सिंगरोर पिता संतोष सिंगरोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पदमी मलार, थाना टिकरिया।

2. हिमांशु सरवटे पिता केशव सरवटे, उम्र 23 वर्ष, निवासी पतला मजगांव, थाना टिकरिया।

3. योगेश राजपूत पिता शिवराज राजपूत, उम्र 26 वर्ष, निवासी नारायणगंज, मंगल भवन के पास, थाना टिकरिया।


*जप्त सामान*में 

- 16 डीजे बॉक्स — अनुमानित कीमत ₹4,15,000

- बोलेरो पिकअप वाहन — अनुमानित कीमत ₹6,00,000

- कुल जप्त सामान — करीब ₹10,15,000

Post a Comment

Previous Post Next Post