Breaking

revanchal times new

गोद ली शाला में बच्चों को किया अभिप्रेरित, सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर दिया जोर

 



 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा  | समग्र शिक्षा अभियान के तहत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, सिरकोही,    मोहखेड़ में एक विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं शिक्षाविद विजय आनंद दुबे सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी गोद ली शाला के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की गुणवत्ता, गणित-विज्ञान को सरल तरीके से समझने और जीवन शैली में सुधार लाने के संबंध में विस्तृत व्याख्यान एवं गतिविधियों के माध्यम से अभिप्रेरित किया।

​शाला प्रांगण पहुँचने पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत "हम सब भारतीय हैं" पर व्यायाम प्रस्तुत कर दुबे की अगवानी की। इसके उपरांत शाला प्रभारी एम.आर. पवार एवं विद्यार्थियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


 कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने "जगन्नाथ चकानैन" की भक्ति धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी दी।


​अपने संबोधन में शिक्षाविद दुबे ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए हर कार्य को आनंदपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित शिक्षकों को प्रयोग व गतिविधि आधारित शिक्षण पर बल देने के लिए प्रेरित किया।

​कार्यक्रम के अंत में शाला के सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान शिक्षक एम.आर. पवार, एम.एल. भादे, अनिल भादे, व्ही. पराड़कर एवं एम. फरकारे ने संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय सहभागिता निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post