दैनिक रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता एवं आगामी राजनीतिक चुनौतियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि अंतिम दिवस के प्रथम सत्र में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी ने समसामयिक विषयों पर पार्टी के दृष्टिकोण, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भूमिका, जनमुद्दों की समझ, संगठन सृजन के महत्व तथा आगामी समय में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
इसके उपरांत वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री महेंद्र जोशी ने संगठनात्मक अनुशासन, सक्रिय कार्यकर्ता निर्माण तथा मजबूत संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी के प्रोपेगेंडा, तथाकथित सुशासन के दावों तथा प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस की विचारधारा और रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
इसके बाद राहुल राज ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन एवं आधुनिक संचार तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत व्याख्यान दिया और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसंपर्क को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने, जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस आगामी समय में और अधिक मजबूत होकर जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।
प्रशिक्षण शिविर जिला काग्रेस कमेटी ग्रा अध्यक्ष संजय यादव शहर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा जी ने बड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर विधायक लखन घनघोरिया जी का स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर प्रभारी राजकुमार खुराना जी और सभी विधानसभा के प्रभारी उपासित हुए
भवदीय
विवेक यादव
प्रवक्ता
जिला काग्रेस कमेटी ग्रा

