रेवांचल टाइम छिंदवाड़ा| 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाश नगर, छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिला स्तरीय विशेष भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री सिंह ने मां सरस्वती, भारत माता और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व कन्या पूजन के बाद बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर भोज की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने स्कूली छात्राओं के साथ जमीन पर बैठकर खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
इस विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहके, डॉ. शेषराव यादव, कलेक्टर हरेंद्र नारायन और जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इडपाचे, प्राचार्य मनीषा मिश्रा, शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।



