Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा में भव्यता के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी



 रोचक प्रस्तुति आकर्षक परेड सभी का मनमोहन 


 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाड़ा| जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।





​मुख्य अतिथि मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया और आकर्षक परेड की सलामी ली।

 इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


​प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में मंच एवं प्रांगण में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे , जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, सांसद विवेक बंटी साहू तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस बल के जवान, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post