Breaking

revanchal times new

5 हजार रुपये की रिश्वत लेते लिपिक लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा



दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला, नारायणगंज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में पदस्थ लिपिक नोखेलाल बेलिया को गुरुवार 13 अगस्त 2026 को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दशरथ लाल बरमैया, जो कन्या आश्रम सिवनी माल, नारायणगंज में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके जीपीएफ (GPF) से 1 लाख रुपये की राशि निकालने के एवज में लिपिक नोखेलाल बेलिया द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।


शिकायत के सत्यापन उपरांत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने कार्रवाई की योजना बनाई। निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपये दी गई, जिसे लेते समय लोकायुक्त टीम ने आरोपी लिपिक को रंगे हाथों पकड़ लिया।


यह कार्रवाई लोकायुक्त जबलपुर की उप निरीक्षक रेखा प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है तथा पूरे क्षेत्र में मामले की चर्चा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post