Breaking

revanchal times new

लंबित मानदेय भुगतान और कार्यों को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों का सामूहिक अवकाश, 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी



धनौरा/सिवनी। जनपद पंचायत धनौरा अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धनौरा को आवेदन सौंपकर 11 अगस्त 2026 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहने की सूचना दी गई है।



संघ ने अपनी प्रमुख मांगों में जून-जुलाई 2026 का लंबित मानदेय पांच दिवस के भीतर भुगतान किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायकों को मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा अन्य योजनाओं के कार्यों में नहीं लगाया जाने की मांग भी रखी गई है।



आवेदन में संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोनों मांगों का पांच दिवस के भीतर निराकरण नहीं किया गया, तो जनपद पंचायत धनौरा के समस्त ग्राम रोजगार सहायक 16 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ ने हड़ताल की स्थिति के लिए शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।


ग्राम रोजगार सहायक संघ धनौरा के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पन्द्रे द्वारा यह आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा गया है। संघ का कहना है कि लंबित मानदेय और कार्यों के अतिरिक्त दायित्वों को लेकर कर्मचारियों में असंतोष है, इसलिए समय रहते मांगों का निराकरण किया जाना आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post