Breaking

revanchal times new

देश के लोगों के लिए ज्ञानवर्धक और ऊर्जा देने वाला रहा मन की बात कार्यक्रम : बंटी विवेक साहू





सांसद ने छिंदवाड़ा नगर के पातालेश्वर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 233 में सुना और देखा 137 वां मन की बात कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 137 वीं कड़ी में देश-विदेश के लोगों से साझा किए अपने विचार  

 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ’मन की बात’ में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। यह इस कार्यक्रम का 137 वां एपिसोड था। आमजन से लेकर बीजेपी के लाखों कार्यकर्ता और नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में ये कार्यक्रम सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन-की-बात कार्यक्रम को सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा नगर के पातालेश्वर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 19 के बूथ क्रमांक 233 में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यक्रर्ताओं एवं आमजनों के साथ में सुना और देखा। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन-की-बात कार्यक्रम को सुनने के बाद देश के लोगों को जहा ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल हुई वही नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है।  

              मन-की-बात कार्यक्रम के बाद सांसद साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन-की-बात कार्यक्रम का 137 वां एपिसोड देशवासियों के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनके विचार हमें राष्ट्रसेवा, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, लोकतंत्र सेनानी दीनदयाल मोहाने, बूथ अध्यक्ष श्रीमती रानी सूर्यवंशी, वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, शक्ति केंद्र संयोजक अभिनय कुशवाह, मनोज कुशवाहा, विश्वेन्द्र बैस सहित वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post