Breaking

revanchal times new

ग्राम पंचायत अम्बाड़ा में भुजालिया पर्व का भव्य समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशाल भंडारे के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ली प्रसादी

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा | ग्राम पंचायत अम्बाड़ा (नंबर तीन) में पारंपरिक भुजालिया पर्व भक्ति, उत्साह और उल्लासपूर्ण माहौल के साथ संपन्न हुआ। रक्षाबंधन के दूसरे दिन आयोजित होने वाले इस वार्षिक महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।




​विहित विधान से हुआ भुजालिया विसर्जन

28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाए जाने के बाद 29 अगस्त को शाम 5:00 बजे क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से लाई गईं भुजालियों का एकत्रीकरण गुड़ी अम्बाड़ा में हुआ।

 भुजालिया महोत्सव समिति ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ पूजन-अर्चन कर भुजालिया का विसर्जन कराया। पिछले 9-10 वर्षों से इस परंपरा का निरंतर निर्वहन किया जा रहा है।

भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विसर्जन पश्चात आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक भजन-कीर्तनों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके बाद महाप्रसाद (विशिष्ट भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में गुढ़ी (ए-टाइप) निवासी व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती स्मृति यादव एवं भाजपा नेता विकास अग्रवाल मुख्य रूप से पूरे समय उपस्थित रहे और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

​समिति ने व्यक्त किया आभार

कार्यक्रम के भव्य और सफल आयोजन पर अंकित अग्रवाल एवं मित्र मंडली—सुजीत जी, गोलू भास्कर, वसीम राजा, अंकित पटेल, राहुल उईके, अजय मेंहगिया, अर्जुन धुर्वे, निखिल धुर्वे, राकेश सेंगर सहित भुजालिया महोत्सव समिति एवं सर्व आदिवासी समाज (अम्बाड़ा गुड़ी) ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं का सहदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post