Breaking

revanchal times new

एबीवीपी नगर इकाई डिंडोरी की नवीन कार्यकारिणी घोषित, कार्यकारिणी बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, जिला प्रमुख डॉ. विकास जैन ने दी शुभकामनाएं



दैनिक रेवाँचल टाईम्स - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत जिला-डिंडोरी की नगर इकाई डिंडोरी द्वारा कार्यकारिणी बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नगर इकाई डिंडोरी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में डॉ नरेंद्र राजपूत (शास. चंद्र विजय महाविद्यालय), नगर उपाध्यक्ष के रूप में प्रो. कमलेश चावले (शास. चंद्र विजय महाविद्यालय), डॉ राम सिंह यादव (प्राध्यापक मेकलसुता महाविद्यालय), डॉ शारदा सिंह (शास. आदर्श महाविद्यालय) एवं श्री भोले मोहरे (संचालक कंप्यूटर केंद्र), नगर कोषाध्यक्ष के रूप में प्रो तरुण राठौर (शास आदर्श महाविद्यालय), नगर मंत्री के रूप में दीपक बर्मन, नगर सह मंत्री के रूप में संजय बर्मन, विशाल ओबेरॉय, निखिल परस्ते, अनुराधा बघेल, रानी श्याम, नगर कार्यालय मंत्री के रूप में जितेंद्र यादव, नगर स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट प्रमुख के रूप में युवराज सिंह धुर्वे एवं सह प्रमुख मुदेल टांडिया, नगर स्टूडेंट फॉर सेवा प्रमुख के रूप में सुधीर उसराठे एवं सह प्रमुख दुर्गेश बर्मन, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख के रूप में रोशनी चेचाम एवं सह प्रमुख दीनू मंडा, नगर स्टडी सर्कल प्रमुख के रूप में मयंक पाठक एवं सह प्रमुख अजय गुप्ता, महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख के रूप में नन्द कुमार मोंगरे, खेलो भारत प्रमुख के रूप में हिमांशु परस्ते तथा कार्यकारणी सदस्य के रूप में शांति वनवासी, कविता यादव, नंदनी वैयाम एवं धारणी परस्ते को नवीन दायित्व सौंपा गया है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, आयाम और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।



इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ. विकास जैन ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो ज्ञान, शील, एकता के मूल मंत्र के साथ छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति के ध्येय वाक्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है और इस प्रकार की बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशालाओं से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post