Breaking

revanchal times new

संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में हुईं महत्वपूर्ण बैठकें


संगठन की मजबूती और जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता: आदित्य बबला शुक्ला

जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारा संकल्प: शेषराव यादव

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित हुईं। बैठकों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मंडल प्रभारी शामिल हुए।





मंडल प्रभारियों की बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शक्ति केंद्र, मंडल बैठकों तथा अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके

विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, राजू नंदवंशी, योगेन्द्र राणा, भारत घई, योगेश साहू, अखिलेष शुक्ला, शैलेन्द्र पटेल, गोलू लक्ष्मीकांत नागरे, बंटी नीरज पटेल, दीपक नेमा, श्रीमती गरिमा दामोदर, श्रीमती स्मृति यादव, श्रीमती नीलू निर्मलकर, रंजना कोटार्य, धर्मेन्द्र मिगलानी, दिन्शु यादव, अनिल गुप्ता, जितेन्द्र शाह, राजेश श्रीवास्तव, टीकाराम चन्द्रवंशी, पीयूष बत्रा, सुखनंदन जावरे, अरूण चंदेल, मनेष श्रीवास्तव, मनोज नेमा, राजेश बैस, श्रीमती कांता ठाकुर, ठाकुर प्रियवर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वरिष्ठ नेताओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ली बैठक


इसके साथ ही जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में वरिष्ठ नेताओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में आमजनता की समस्याओं की सुनवाई एवं उनके निराकरण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।


आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि निरंतर जनता के बीच सक्रिय रहें और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करें। इस अवसर विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, उत्तम ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, श्रीमती किरण खातरकर, श्रीमती प्रीति नितिन तिवारी, श्रीमती सविता अशोक भोसम, श्रीमती सरोज राधेश्याम रघुवंशी, संगीता धर्मेन्द्र डेहरिया सहित पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे


घर-घर तिरंगा यात्रा एवं रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर बैठक


बैठक के दौरान  घर-घर तिरंगा यात्रा एवं रविदास समरसता संकल्प अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अभियान के आगामी कार्यक्रमों, तैयारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास महाराज की 650 वीं जन्मजयंती पर समरसता संकल्प अभियान जिला टोली के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री विजय पांडे, सहसंयोजक सुखनंदन जावरे, मनोज चैरे, राजेश डेहरिया, राकेश माइकल पहाड़े एवं घर-घर तिरंगा यात्रा की जिला टोली के जिला संयोजक अजय सक्सेना, सहसंयोजक धर्मेन्द्र मिगलानी, अभिषेक वर्मा, आनंद निन्ना शुक्ला उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post