Breaking

revanchal times new

सांसद साहू ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा-वृंदावन तीर्थ ट्रेन को किया रवाना




छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर दिखा भक्तिमय माहौल, पुष्पहारों से हुआ श्रद्धालुओं का स्वागत

सांसद ने यात्रियों का किया अभिनंदन, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा से मथुरा-वृंदावन धाम के लिए रवाना हुई विशेष तीर्थ ट्रेन को सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन छूटने से पहले सांसद ने स्वयं सभी बोगियों में जाकर श्रद्धालुओं को पुष्पहार पहनाकर उनका अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।



बुजुर्गों का सपना पूरा कर रही प्रदेश सरकार बंटी विवेक साहू

इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए सांसद साहू ने कहा, जो वृद्धजन किसी कारणवश अब तक धार्मिक यात्राओं पर नहीं जा सके थे, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है जो अपने वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के साथ-साथ हवाई जहाज से भी मुफ्त तीर्थ दर्शन करा रहा है।


श्रद्धालुओं ने जताया मुख्यमंत्री और सांसद का आभार

रविवार को छिंदवाड़ा से रवाना हुई इस स्पेशल ट्रेन को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला। मथुरा-वृंदावन की पावन यात्रा का अवसर मिलने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति सहदय आभार व्यक्त किया।

​वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से:

​मंडल अध्यक्ष: अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर

​वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी: टीकाराम चंद्रवंशी, विजय पांडे, अजय सक्सेना, सतेन्द्र ठाकुर, रोहित पोफली, जगेन्द्र अल्डक, चंद्रकुमार चंदू जैन, राजु नरोटे, धर्मेन्द्र मिगलानी, भरत घई, विश्वेन्द्र बैस, प्रतीक दामोदर, आलोक साहू, नीरज भारद्वाज, पप्पु ठाकुर, श्रीमती संगीता सूर्यवंशी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post