वार्ड क्रमांक 39 में संपन्न हुई मासिक बैठक
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 39 पुराना गुरैया नाका स्थित सुरेश चारपे के निवास पर महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक हुई। बैठक में गुलाबरा नगर मंडल अध्यक्ष लीला बजोलिया ने पार्टी निर्देश पर आगामी आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
महामंत्री अंकित तिवारी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बैठक में गुलाबरा नगर मंडल 4 के महामंत्री अंकित तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक शिवा सारसवार एवं शक्ति केंद्र सह-संयोजक विवेक उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के उपरांत उपस्थितजनों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बूथ क्रमांक 295, 296, 301 एवं 302 के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विवेक उपाध्याय, चंद्रशेखर उद्दार, संजय पेठने, श्रीकांत जामठे, सुरेश चारपे, ब्रिजेश दीक्षित, प्रशांत विश्वास, सोनू बरमैया, राकेश ठाकरे, लक्ष्मण डेहरिया, राजकुमार डेहरिया, नीरज चरपे, कैलाश सोनी एवं सागर सोनी वार्ड मीडिया संयोजक सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


