रेवांचल टाइम्स पांढुर्णा|भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के सिवनी, पांढुर्णा नगर, तिगांव एवं नांदनवाडी मंडलों की मासिक बैठकें जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के मार्गदर्शन में संपन्न हुईं।
बैठकों में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान, सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
बैठकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निरंतर परिश्रम से ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक अभियान एवं कार्यक्रम को पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।
मोहोड ने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। मंडल से लेकर बूथ तक संगठन की गतिविधियों को गति देते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखे और संगठन के विचारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी संगठन की प्राथमिकता है। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझें, उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनहित, विकास और सुशासन के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर दिखाई देती है। इसलिए प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय, संगठित और सशक्त बनाना आवश्यक है। मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष नियमित बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करें तथा निर्धारित कार्यक्रमों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाएं।
बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क, सेवा गतिविधियों एवं विभिन्न अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देशानुसार आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)