Breaking

revanchal times new

बरगी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की जोरदार हुंकार!


दैनिक रेवांचल टाईम्स - आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष संजय यादव के आह्वान पर बरगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जन-विरोधी भाजपा सरकार की बेलगाम महंगाई और जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ बरगी मुख्य बाजार में विशाल जन जागरूकता रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शन के दौरान डीजल-पेट्रोल, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, चीनी एवं प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। अनोखे अंदाज में आम जनता एवं क्षेत्र के सम्मानित व्यापारियों को सांकेतिक रूप से चुटकी-चुटकी चीनी एवं प्याज वितरित कर सरकार को जनता की परेशानियों का अहसास कराने का प्रयास किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरगी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मुन्नीबाई, विकास खन्ना, उमा उइके, कीर्ति बाथम, रघु चौधरी, रामेश्वर गिरी, दिलीप गिदरोनिया, गौरव गोपी ठाकुर, सुरेंद्र श्रीपाल, बनी आर्मो, राजेश चौकसे, नन्नू रजक, सोनू रजक, प्रकाश थापा, विजय ठाकुर, सोनू पटेल, पंकज परस्ते, विष्णु दुबे, राजा साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे। जब तक जनता को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी, कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। 

           विवेक यादव

प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)

Post a Comment

Previous Post Next Post