Breaking

revanchal times new

अमरवाड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्टेडियम ग्राउंड पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित



दैनिक रेवाँचल टाईम्स - अमरवाड़ा नगर के स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया है अमरवाड़ा नगर के सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में संस्था प्रमुख के द्वारा ध्वजारोहण निर्धारित समय पर किया गया वहीं सभी स्कूलों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों के द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई जिससे पूरा नगर का माहौल देशभक्ति पूर्ण हो गया वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कमलेश प्रताप साहब जनपद पंचायत के अध्यक्ष गणेश कंगाली नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एसडीएम हेमकरण धुर्वे एसडीओपी कल्याणी के साथ मुख्य अतिथियों ने सलामी ली वहीं स्कूली बच्चों के द्वारा मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं कार्यक्रम के समापन में नगर की धारा को दौराणित करने वाले बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तो वहीं समाजसेवी संस्थान गोलक्ष्मी टीम और गौ सेवा टीम को भी सम्मानित किया गया है पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अमरवाड़ा और हरई के लगभग एक दर्जन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया हैकार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तम ठाकुर टीकाराम चंद्रवंशी अशोक तिवारी  देवेंद्र जैन, नवीन जैन के साथ नगरपालिका के सभी पार्षद जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे

Post a Comment

Previous Post Next Post