*प्रांशु पाल को मिला गोल्ड मेडल*
*14 गोल्ड, 10 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज सहित 26 पदक जीते*
दैनिक रेवाँचल टाईम्स - मंडला। 9 से 11 अगस्त तक दतिया में आयोजित 7वीं मध्यप्रदेश स्टेट थांग-ता चैंपियनशिप में मंडला जिले के 26 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 26 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मंडला के खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न भार वर्गों के साथ 1 स्टाइल एवं 2 स्टाइल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
सब जूनियर बालक वर्ग
1 स्टाइल: हार्दिक बरमैया (-25 किग्रा) – रजत पदक
2 स्टाइल: गौरांग श्रीवास (+53 किग्रा) – स्वर्ण पदक
सब जूनियर बालिका वर्ग
2 स्टाइल: भूमि धुर्वे (-53 किग्रा) – स्वर्ण पदक
जूनियर बालिका वर्ग
1 स्टाइल:
जानवी बरमैया (-44 किग्रा) – रजत पदक
संस्कृति बैस (-48 किग्रा) – रजत पदक
सेजल नामदेव (-52 किग्रा) – रजत पदक
भूमि सिंगरोरे (-56 किग्रा) – रजत पदक
2 स्टाइल:
दीपाली सिंगरोरे (-44 किग्रा) – रजत पदक
पूर्णिमा भैंसवार (-52 किग्रा) – स्वर्ण पदक
तेजस्वनी मरावी (-56 किग्रा) – स्वर्ण पदक
निहारिका पटेल (-65 किग्रा) – स्वर्ण पदक
सीनियर बालिका वर्ग
1 स्टाइल: मालविका मरावी (-64 किग्रा) – स्वर्ण पदक
2 स्टाइल: गरिमा धुर्वे (-52 किग्रा) – स्वर्ण पदक
सीनियर बालक वर्ग
1 स्टाइल:
उत्कर्ष राय (-50 किग्रा) – स्वर्ण पदक
वीरेंद्र रघुवंशी (-58 किग्रा) – स्वर्ण पदक
अंश पटेल (-70 किग्रा) – रजत पदक
सौरभ मरावी (-66 किग्रा) – स्वर्ण पदक
संदीप बर्मन (+80 किग्रा) – स्वर्ण पदक
2 स्टाइल:
उमंग राय (-50 किग्रा) – रजत पदक
प्रांशुपाल धनगर (-46 किग्रा) – स्वर्ण पदक
अमन पटेल (-66 किग्रा) – कांस्य पदक
नंदकिशोर परते (-62 किग्रा) – कांस्य पदक
सुमित धुर्वे (-66 किग्रा) – स्वर्ण पदक
समीर पटेल (-75 किग्रा) – रजत पदक
अनुभव बाजपेई (-80 किग्रा) – स्वर्ण पदक
प्रतीक वरकड़े (+80 किग्रा) – रजत पदक
यह सफलता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कुशल मार्गदर्शन से प्राप्त हुई,, यह सभी खिलाड़ी कोच संदीप बर्मन के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण करते हैं
कोच संदीप बर्मन ने बताया कि मंडला जिले के सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल भावना, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि मंडला जिले को प्रतियोगिता में कुल 26 पदक प्राप्त हुए। उन्होंने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
वही खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी शिवकुमार वर्मा एवं प्रशिक्षक सोना दुबे डॉक्टर आकाश खत्री एवं मध्यप्रदेश थांग ता एसोसिएशन सचिव श्री शिवेंद्र सिंह परमार सर जी थांग ता एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री मति प्रवेश राजा परमार मेम जिला थांग-ता एसोसिएशन की सचिव संध्या बर्मन, अध्यक्ष दीपमणि खैरवार, कोषाध्यक्ष ललित कुशराम, मंजूलता मरावी, रिंजोर सिंह मरावी, समीर बाजपेई, पंकज उसराठे, प्रवीण बर्मन देवेन्द्र सरोते, पूर्णिमा रजक, कमलेश भावरे, वैभव मोंगर, योगेश कछवाह लक्ष्मी प्रसाद धुर्वे सुनील कुमार धुर्वे सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

