दैनिक रेवांचल टाईम्स - मंडला, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार संध्या आरती मंच के तत्वावधान में श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार, मण्डला में पार्थिव शिवलिंग (रूद्री निर्माण) एवं रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन संपन्न होगा।
श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस पावन काल में श्रद्धापूर्वक अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण तथा रुद्राभिषेक करना अत्यंत पुण्यदायी एवं कल्याणकारी माना गया है। प्रत्येक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार पूजन सामग्री अपने घर से अवश्य साथ लाएँ। अपने द्वारा अर्पित की गई पूजन सामग्री केवल पूजा की सामग्री नहीं, बल्कि आपकी श्रद्धा, समर्पण और पुण्य का प्रतीक होती है।
अपने पावन हाथों से पार्थिव शिवलिंग (रूद्री) का निर्माण करें, रुद्राभिषेक करें और इस दुर्लभ आध्यात्मिक साधना का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
लोकमान्यता है कि श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग (रूद्री) का निर्माण करने वाले भक्तों के विषय में कहा जाता है कि उनके हाथों की अमंगलकारी हस्तरेखाएँ मिटने लगती हैं, मंगलकारी हस्तरेखाएँ उदित होती हैं और भगवान शिव की कृपा उनके जीवन में मंगल, सौभाग्य एवं आध्यात्मिक उन्नति का संचार करती है।
वही श्रावण के प्रत्येक सोमवार अपने परिवार सहित श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार पधारें। अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करें, रुद्राभिषेक करें और देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा से अपने जीवन, परिवार, स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक कल्याण के अधिकारी बनें।
सादर समर्पित
संध्या आरती मंच
श्री सिद्ध घाट रेवा दरबार, मण्डला (मध्यप्रदेश)
॥ ॐ नमः शिवाय ॥
॥ हर हर महादेव ॥
