दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जुन्नारदेव/ छिंदवाड़ा आज जुन्नारदेव नवपुनर्विकसित रेलवे स्टेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे नागपुर के डीआरएम महोदय को
" जुन्नारदेव की महिमा " कविता शिक्षक व साहित्यकार शरद कुमार शिववेदी द्वारा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। और निवेदन किया गया है कि इस कविता को रेलवे स्टेशन जुन्नारदेव में प्रकाशित किया जाए ताकि क्षेत्रीय जनमानस को जुन्नारदेव की भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक शक्ति, भाषा - बोली, शिक्षा, कृषि आदि विभिन्न क्षेत्रों की महिमा के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। डीआरएम द्वारा उक्त कविता के बारे में प्रशंसा जाहिर की गई और रेलवे स्टेशन जुन्नारदेव में कविता प्रकाशित करने के लिए भी अनुशंसा की गई। रेलवे विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा भी शिक्षक शरद कुमार शिववेदी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षक शिववेदी द्वारा डीआरएम महोदय को अनुशंसा के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

