दैनिक रेवाँचल टाईम्स - बिछिया मण्डला प्रदेशव्यापी " नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत थाना बिछिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के शासकीय स्नातक महाविद्यालय भुआ बिछिया, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुआ बिछिया एवं विद्या ज्योति हाई स्कूल बिछिया में पृथक-पृथक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए घातक है। विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं सगे-संबंधियों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के कारोबार या नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।
वही थाना बिछिया पुलिस ने विद्यार्थियों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश देते हुए समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए " नशा से दूरी है जरूरी " का संकल्प लिया।
.jpeg)

