Breaking

revanchal times new

सौसर में शक्ति केंद्र की बैठक और भव्य स्वागत; जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड एवं नपा अध्यक्ष सुरेखा डागा के निवास पर वरिष्ठ नेतृत्व का आगमन


 रेवांचल टाइम्स सौसर|भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी डॉ. सोलंकी एवं जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी का सौसर नगर में आगमन हुआ। सौसर पहुँचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह, आत्मीयता और ढोल-धमाकों के साथ वरिष्ठ नेतृत्व का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत सौसर भाजपा कार्यालय में 'सौसर शक्ति केंद्र' की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को जमीनी रूप से सक्रिय, सशक्त और गतिशील बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



वरिष्ठ नेताओं के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत व सौजन्य भेंट:

संगठनात्मक प्रवास के इसी क्रम में संभाग प्रभारी डॉ. सोलंकी एवं जिला संगठन प्रभारी दीपांकर बैनर्जी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड के निवास स्थान पर पहुँचे। जहाँ जिला अध्यक्ष  संदीप मोहोड एवं उनके परिजनों द्वारा वरिष्ठ नेताओं का अत्यंत आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ प्रभारियों का आगमन सौसर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा के निवास स्थान पर हुआ, जहाँ नपा अध्यक्ष श्रीमती डागा व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नेतृत्व का भव्य अभिनंदन किया। इन निवास गृहों पर आगमन के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय विषयों और संगठनात्मक मजबूती पर अनौपचारिक व सकारात्मक चर्चा की।


 सौसर के इन सभी गरिमामयी कार्यक्रमों और मुलाकातों के पश्चात संभाग आगामी निर्धारित छिंदवाड़ा बैठक हेतु प्रस्थान कर गए।


वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पूरे सांगठनिक कार्यक्रम एवं प्रवास के दौरान पूर्व राज्यमंत्री नाना भाऊ मोहोड, वरिष्ठ नेता संतोष जैन, मोरेश्वर मर्सकोले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैशाली महाले, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, नगरपालिका अध्यक्ष सौसर श्रीमती सुरेखा डागा, हरीश बत्रा, राजेंद्र भक्ते सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post