Breaking

revanchal times new

युवाओं के सपनों को मिल रहे पंख: सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर 400 से अधिक विद्यार्थी ले रहे निःशुल्क कोचिंग का लाभ



अध्यात्म और एकाग्रता के माहौल में गायत्री चेतना केन्द्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लग रही हैं नियमित कक्षाएं

एमपीपीएससी, एसआई, पुलिस, पटवारी और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जा रही है तैयारी


रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|जिले के प्रतिभाशाली और जरूरतमंद युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमेशा से प्राथमिकता रही है। इसी कड़ी में सांसद बंटी विवेक साहू की अनूठी पहल पर मोहननगर स्थित गायत्री चेतना केन्द्र में 'सांसद निःशुल्क कोचिंग' का शानदार संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में जिले के 400 से अधिक युवक-युवतियां इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने सुनहरे भविष्य की नींव रख रहे हैं। ​


खास बात यह है कि गायत्री चेतना केन्द्र के पवित्र और आध्यात्मिक वातावरण में विद्यार्थी पूरी एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं। सांसद की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।


अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाए जा रहे हैं ये 7 प्रमुख विषय

​भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं कोचिंग के संचालक व मार्गदर्शक संतोष साहू ने बताया कि विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। कोचिंग में मुख्य रूप से इन विषयों का गहन अध्ययन कराया जा रहा है,

​मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान

​भारतीय संविधान

​भारत का इतिहास/भूगोल,​सामान्य विज्ञान

​करेंट अफेयर्स

​मैथ्स (गणित),​रीजनिंग (तार्किक क्षमता)


इन परीक्षाओं पर है मुख्य फोकस

​इस निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के युवाओं को एमपीपीएससी (MPPSC), उप निरीक्षक (SI), मध्यप्रदेश पुलिस, पटवारी, एसएससी (SSC), रेलवे और बैंकिंग जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।


​अटल कोचिंग की सफलता के बाद एक और बड़ी सौगात

​यह पहला मौका नहीं है जब सांसद बंटी विवेक साहू ने युवाओं के रोजगार के लिए कदम उठाया हो। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी उनकी पहल पर जिले के लगभग 1100 होनहार विद्यार्थियों को 'अटल आरक्षक कोचिंग' के माध्यम से निःशुल्क तैयारी कराई गई थी। उस कोचिंग का परिणाम बेहद सुखद रहा और कई विद्यार्थियों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों में हुआ। इसी सफलता को दोहराने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए इस बार 'सांसद निःशुल्क कोचिंग' की शुरुआत की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post