Breaking

revanchal times new

सांसद बंटी विवेक साहू ने मैहर के मां शारदा धाम में साष्टांग दंडवत करते हुए पहुंचकर टेका माथा




सांसद साष्टांग दंडवत करते हुए मां शारदा धाम पहुंचे

सांसद ने मां शारदा से अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुए अच्छी बारिश की प्रार्थना भी की

सांसद ने मैहर में पूरी की अपनी छटवीं धार्मिक पदयात्रा



सांसद ने सभी पदयात्री, सहयोगी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,सहयोगियों, सेवा करने वाले संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, प्रशासन,पत्रकारबंधुओं एवं हर एक निस्वार्थ सेवाभावी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया


सांसद ने मैहर शहर से लेकर ऊंची पहाड़ी में स्थित मां षारदा धाम तक पैदल ही तय की पदयात्रा

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से हजारों की संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजनों ने भी किए मां शारदा के दर्शन




रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा|सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ में छिंदवाड़ा से मैहर तक की 375 किमी की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा पुरी करने के बाद मंगलवार को मैहर के माँ शारदा धाम में साष्टांग दंडवत करते हुए पहुंचकर मां शारदा धाम में माथा टेका और मां शारदा के पावन दर्शन किए। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने राजना पांढुर्णा आश्रम के प्रमुख विवेक महाराज की प्रमुख उपस्थिति में मां शारदा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए मां शारदा से अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुए अच्छी बारिश की प्रार्थना भी की है। सांसद बंटी विवेक साहू की छिंदवाड़ा से 1 जुलाई से प्रारंभ हुई आस्था, श्रद्धा और जनसेवा की यह छिंदवाड़ा से मैहर तक की धार्मिक पदयात्रा मैहर में संपन्न हो गई है।  


उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने पिछले 14 दिनों में छिंदवाड़l से मैहर तक पैदल चलकर अपनी छटवीं धार्मिक पदयात्रा पुरी की। इसके पूर्व वे पांच धार्मिक पदयात्राएं कर चुके है, जिसमें जामसांवली, महादेव, श्री रामेष्वर धाम सिहारामाल, खंडवा एवं तालखमरा की 608 किमी की धार्मिक पदयात्राएं शामिल थी।


 मैहर की धार्मिक पदयात्रा के अंतिम दिन सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने सैकड़ों पदयात्रियों और छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा व अन्य जिलों से पहुंचे हजारों लोगों के साथ में मैहर शहर से लेकर ऊंची पहाड़ी में स्थित मां शारदा धाम तक अपने हाथों  में मां शारदा की फोटो लिए पैदल ही चलकर मां शारदा धाम में दर्शन किए। इस अवसर पर विधायक राजा कमलेष शाह प्रमुख रूप से मौजुद रहे। इस दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से पहुंचे हजारों लोगों ने भी मां शारदा के दर्शन किए। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने इस 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा में सभी पदयात्री, सहयोगी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का हृदय से आभार करते हुए छिंदवाड़ा से मैहर तक मार्ग में साथ देने वाले सभी सहयोगियों, सेवा करने वाले संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, प्रशासन,पत्रकारबंधुओं एवं हर एक निस्वार्थ सेवाभावी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया है।


सांसद ने पूर्व में की थी 608 किमी की धार्मिक पदयात्राएं

उल्लेखनीय है कि धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 608 किमी की 5 धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेष्वर धाम 22 किमी, छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी एवं छिंदवाड़ा से तालखमरा 80 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन धार्मिक पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं की थी। 

 

तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी जारी रही पदयात्रा


विदित हो कि बारिश के मौसम में तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में निरंतर पदयात्रा कर रहे। इस दौरान छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, कटनी और मैहर में सांसदों, विधायकों, महापौरों सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आमजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और पदयात्रा में शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post