Breaking

revanchal times new

नशे से दूरी है जरूरी एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

 




देनिक रेवा टाईम्स - बरगी नगर ।शासन द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान तथा साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज बरगी नगर में एक दिवसीय विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सच्चा प्रयास समिति, बरगी नगर के संयोजन एवं बरगी पुलिस के तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएसपी जबलपुर  अंजुल मिश्रा, थाना प्रभारी बरगी  निलेश दोहरे, चौकी प्रभारी  अभिषेक पयासी, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी  विष्णुपुरी डेहरिया तथा सच्चा प्रयास समिति के निर्देशक  परवेज खान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ किया गया। अपने संबोधन में सीएसपी  अंजुल मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर खतरा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की सहभागिता से ही नशामुक्त मध्यप्रदेश का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं और निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।चौकी प्रभारी अभिषेक प्यासी एवं महिला हेल्प डेस्क प्रभारी विष्णुपुरी डेहरिया ने महिलाओं एवं युवाओं को साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। सच्चा प्रयास समिति के निर्देशक  परवेज खान ने कहा कि संस्था समाज में जागरूकता, युवा नेतृत्व विकास एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त समाज के निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, डिजिटल सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के सुनील सैनी, अफजल खान, मैनी महिमा, टप्पू लाल परस्ते,शिवानी, वृंदावन, धुरन,शंकरलाल, रश्मि टेकाम, संजय मरावी तथा कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post