Breaking

revanchal times new

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0': छिंदवाड़ा में गूंजा नशामुक्ति का शंखनाद, एडीजीपी और डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की महा-जागरूकता रैली


15 दिवसीय महाअभियान (15 से 30 जुलाई) के तहत पुलिस लाइन में जुटा हुजूम


हवा में उड़े नशामुक्ति संदेश वाले गुब्बारे, बच्चों ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला






​प्रशासनिक अमले के साथ कार्तिकेय सोसाइटी, वरिष्ठ नागरिक मंच, गायत्री परिवार और ब्रह्माकुमारीज़ जैसी संस्थाओं ने मिलाए हाथ



रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के संकल्प के साथ छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शंखनाद कर दिया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे इस 15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान के तहत आज पुलिस लाइन में एक भव्य और प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक डीआईजी  छिंदवाड़ा जोन राकेश सिंह ने 'जागृति रथ' (विशेष ऑडियो संदेश वाहन) और भव्य जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बस स्टैंड, फव्वारा चौक, सत्कार चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आमजन को जागरूक कर पुनः पुलिस लाइन में संपन्न हुई।


*युवाओं से आह्वान: 'नशा सेहत ही नहीं, भविष्य भी उजाड़ता है*

​रैली को रवाना करने से पूर्व अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित किया।


 एडीजीपी  प्रमोद वर्मा और डीआईजी राकेश सिंह ने कहा,

​नशा केवल एक व्यक्ति की सेहत को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार, भविष्य और समाज को गर्त में धकेल देता है। युवाओं को इससे दूर रहकर एक अनुशासित और स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए। समाज के हर नागरिक को इस लड़ाई में अपनी सहभागिता देनी होगी।


*खास आकर्षणों से सजी रही रैली, गूंजे प्रेरक नारे*

​इस महाअभियान को बेहद आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कई नवाचार किए

​आकाशीय संदेश जन जागरूकता को एक नया रूप देने के लिए 'नशे से दूरी' का मुख्य पोस्टर बांधकर हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए, जो दूर-दूर तक नशामुक्ति का संदेश दे रहे थे।

*​विशाल मानव श्रृंखला व पुलिस बैंड*

 कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवानों, ट्राइबल स्कूल के बच्चों और पुलिस कर्मचारियों के कदमों के साथ पुलिस बैंड की शानदार धुनों ने रैली में देशभक्ति और संकल्प का जोश भर दिया।

*​नुक्कड़ नाटक और पोस्टर*

छात्र-छात्राओं ने प्रमुख चौराहों पर नशामुक्ति के प्रेरक नारे लगाए, नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों को जीवंत रूप में दिखाया और आमजन को पंपलेट बांटे।

​हस्ताक्षर व सेल्फी अभियान व्यापक जुड़ाव के लिए एक विशेष सिग्नेचर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जहां लोगों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिखकर दस्तखत किए। युवाओं ने 'जागरूकता सेल्फी पोस्टर' के साथ बड़े उत्साह से तस्वीरें भी खिंचवाईं।


*दिलाई गई सामूहिक शपथ* शासकीय-अशासकीय विभागों का मिला बड़ा साथ

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ और नागरिकों को जीवनभर तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

​इस महाअभियान में जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हरेन्द्र नारायण, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, आठवीं बटालियन की सेनानी श्रीमती निवेदिता गुप्ता, एसडीएम सुधीर जैन, सीएसपी अजय राणा, डीएसपी यातायात रामेश्वर चौबे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, यातायात प्रभारी सूबेदार लोहित शेंडे, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे, कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत सहित सामाजिक न्याय विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

​इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अशासकीय संस्थाओं जैसे कार्तिकेय एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, वरिष्ठ नागरिक एकता मंच, गायत्री परिवार और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान ने भी इस आंदोलन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

​आगामी कार्ययोजना: छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा यह अभियान आगामी 30 जुलाई तक जिलेभर में सतत जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक और रैलियों के माध्यम से नशामुक्ति को एक स्थायी जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।




Post a Comment

Previous Post Next Post