Breaking

revanchal times new

गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी फैली आग, मां-बेटी ने भागकर बचाई जान, गृहस्थी का सामान हुआ बर्बाद




दैनिक रेवाँचल टाईम्स - बजाग/  ग्राम मानिकपुरी वार्ड क्रमांक 4, पोस्ट चांदरानी निवासी नन्दू यादव पिता गुलाब यादव के घर में रविवार को गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद मां और बेटी किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहीं। ग्रामीणों और परिजनों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार महिला जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा चालू कर लाइटर जलाने लगी, उसी समय आग भड़क उठी। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर या रेगुलेटर से गैस पहले से ही रिसकर कमरे में फैल चुकी थी और चिंगारी मिलते ही आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सबसे पहले सिलेंडर पर गीला कपड़ा डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद मिट्टी और पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से सिलेंडर फटने जैसी बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना में घर की गृहस्थी का काफी सामान  नष्ट हो गया। अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री आग एवं पानी से खराब हो गए। कमरे की दीवारें धुएं से पूरी तरह काली पड़ गईं।

कमरे की दीवारों पर धुएं के काले निशान पड़ गए।बिजली का स्विच बोर्ड भी झुलस गया है, बर्तन कालिख से काले हो गए हैं तथा अनाज और घरेलू सामग्री आग एवं पानी से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से जनहानि नहीं हुई।


*बरते सावधानी* -  गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ता इस बात का ध्यान रखे कि सिलेंडर और रेगुलेटर का समय-समय पर जांच करे तथा गैस की गंध आने पर किसी भी प्रकार की आग या बिजली के स्विच का उपयोग न करे  है।

Post a Comment

Previous Post Next Post