Breaking

revanchal times new

नागपंचमी पर गूंजेगा हर-हर महादेव: पंचमढ़ी से चौरागढ़ तक निकलेगी भव्य विशाल कावड़ पदयात्रा



रेवांचल टाइम्स   छिंदवाड़ा|सावन माह और नागपंचमी के पावन अवसर पर इस वर्ष धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का एक अद्भुत और विशाल नज़ारा देखने को मिलेगा। ग्राम नेर छिंदवाड़ा की 'हर हर महादेव समिति' के तत्वावधान में आगामी 17 अगस्त 2026 सोमवार को पंचमढ़ी से चौरागढ़ भूराभगत महादेव तक प्रथम विशाल कावड़ पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।




​इस विशाल कावड़ पदयात्रा को लेकर शिवभक्तों में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।


लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

​समिति के अध्यक्ष एवं अनन्य हनुमान भक्त जयकुमार नागवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक आयोजन में मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर से लाखों की संख्या में शिवभक्त और कावड़िए शामिल होंगे। यह पदयात्रा पूरी तरह से शिवभक्ति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के संदेश को समर्पित होगी।



​घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से गुजरेगी यात्रा

​यात्रा का शुभारंभ पंचमढ़ी में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर किया जाएगा। इसके बाद भोले के भक्त 'हर-हर महादेव', 'जय भूराभगत' और 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयकारों के साथ पैदल प्रस्थान करेंगे। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु सतपुड़ा के घने जंगलों और मनोरम प्राकृतिक रास्तों से होते हुए चौरागढ़ भूराभगत महादेव मंदिर पहुंचेंगे।


महादेव और भूराभगत का होगा जलाभिषेक

​चौरागढ़ धाम पहुँचकर भगवान भोलेनाथ और भूराभगत का पवित्र जलाभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा, जिसके साथ ही इस ऐतिहासिक पदयात्रा का समापन होगा।

​आयोजक की अपील

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म-संस्कृति का संरक्षण और समाज में एकता का संदेश देना है। समिति की ओर से देशभर के सभी श्रद्धालुओं, युवाओं, मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों से नम्र अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस विशाल कावड़ यात्रा को सफल बनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।जयकुमार नागवंशी अध्यक्ष, हर हर महादेव समिति l

​विशेष आकर्षण

चूँकि 'हर हर महादेव समिति' द्वारा इस कावड़ यात्रा का यह पहला वर्ष प्रथम आयोजन है, इसलिए छिंदवाड़ा सहित आसपास के ज़िलों में इसे लेकर खासा उत्साह और तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post