Breaking

revanchal times new

संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर भोपाल में मंथन




​प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में पांढुर्णा भाजपा को बूथ स्तर तक बनाएंगे और अधिक सशक्त- संदीप मोहोड


 रेवांचल टाइम्स पांढुरना |भारतीय जनता पार्टी जिला पांढुर्णा के जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने भोपाल प्रवास के दौरान भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से उनके निवास पर शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की। 

इस उच्चस्तरीय मुलाकात के दौरान पांढुर्णा जिले में संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई।


​कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक ताकत हेमंत खंडेलवाल

​मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।

​प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से धरातल पर काम करना होगा।

 हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा म.प्र.


अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

​प्रदेश अध्यक्ष से मिले मार्गदर्शन पर उत्साह व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा कि

​प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन पांढुर्णा जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला है।

​उनके कुशल नेतृत्व में पांढुर्णा भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

​केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

​संदीप मोहोड ने पूरा विश्वास जताया कि हेमंत खंडेलवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्य प्रदेश भाजपा संगठनात्मक रूप से सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएगी।

​विशेष उपस्थिति इस गरिमामय मुलाकात के अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post