Breaking

revanchal times new

छिंदवाड़ा पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित



​लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश




 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|उप पुलिस महानिरीक्षक  जोन छिंदवाड़ा राकेश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और जिले के सभी थाना प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



​बैठक के दौरान डीआईजी राकेश सिंह ने जिले में घटित गंभीर व चिन्हित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित अपराधों, चालानों, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा अन्य लंबित प्रकरणों का तय समय-सीमा के भीतर शीघ्र निराकरण किया जाए। इसके साथ ही थानों में संचालित सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के तहत ऑनलाइन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।


महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

​प्रकरणों की विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए डीआईजी ने आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों के साथ संवेदनशीलता व कुशलतापूर्वक व्यवहार करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद

​आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई।


​बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

​आयोजित बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा, एसडीओपी चौरई श्रीमती भारती जाट, एसडीओपी अमरवाड़ा श्रीमती कल्याणी बरकडे, एसडीओपी जुनारदेव श्रीमती सोनम पाटिल, डीएसपी अजाक सुनील बरकडे, यातायात डीएसपी  रामेश्वर चौबे, सूबेदार यातायात लोहित शेंडे, रक्षित केंद्र सूबेदार कमला कुशवाहा, कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस. शेंडे सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post