Breaking

revanchal times new

नाबालिग से जंगल में दुष्कर्म करने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से 48 घंटे में पहुँचा जेल





झांसा देकर ले गया था बाँसकोला के जंगल, शिवपुरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोचा


 पवित्र रिश्ता घिनौना कर्म भाई ने बहन के साथ किया गलत


 रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा


 रावनवाड़ा शिवपुरी में 

फोटोकॉपी कराने गई एक नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में शिवपुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रिश्तेदार को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।


*क्या है पूरा मामला*

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को पीड़िता ने थाने में उपस्थित होकर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि 16 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने सहपानी गाँव स्थित वीरू विश्वकर्मा की दुकान पर फोटोकॉपी कराने गई थी। वहाँ उसकी मुलाकात रिश्ते में दूर का भाई लगने वाले नंदकिशोर धुर्वे से हुई।

​फोटोकॉपी कराने के बाद जब नाबालिग पैदल घर लौटने लगी, तो आरोपी नंदकिशोर ने उसे मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। रास्ते में आरोपी की नीयत बदल गई और वह बाइक को जबरन बाँसकोला के जंगल की तरफ मोड़ने लगा। पीड़िता के विरोध करने के बावजूद आरोपी उसे घने जंगल में ले गया और उसके साथ गलत काम (बलात्संग) किया।


घटना के बाद किसी तरह घर पहुँची पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।

*​पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे*

​पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामला दर्ज होते ही शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन राजपूत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तत्परता के बल पर आरोपी नंदकिशोर धुर्वे को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।


*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

​इस त्वरित और सफल कार्रवाई में शिवपुरी थाना प्रभारी कंचन राजपूत के साथ टीम के सदस्य शरद चौहान, सनत तिवारी, हेमेंद्र पहाड़े एवं बालकिशन तिवारी का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post