Breaking

revanchal times new

बरेलीपार ग्राम पंचायत के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कटंगी में पेयजल का छाया संकट

 


दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जुन्नारदेव, छिन्दवाड़ा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कटंगी में पानी की गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा पी .एच. ई . विभाग की लापरवाही कई स्तरों से समस्या का निदान के लिए शिकायत की गई फिर भी विभाग चुपचाप सोया हुआ है।अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं चल रही है। शिक्षक के द्वारा सूचित करने पर भी एक सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं करते हुए विभाग द्वारा हैंडपंप सुधार की व्यवस्था नहीं  की गई। जिससे मध्यान भोजन संचालित करने में खाना पकाने में रसोइयों को एवं बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।पेयजल का गहरा संकट छाया हुआ है। जिसकी 181 में शिकायत करने पर भी अपना निवेदन पत्र प्रेषित करने के उपरांत भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे विभाग की एवं अधिकारियों की घोर लापरवाही प्रतीत होती है इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार है। ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा सूचित किया गया है। फिर भी विभाग मौन व्रत धारण किया हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post