BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जबलपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार समेत ₹4.24 लाख का माल जब्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 12, 2026

जबलपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 8 पेटी अवैध विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार समेत ₹4.24 लाख का माल जब्त




मुखबिर की सूचना पर पौड़ी-मझौली मार्ग पर घेराबंदी, घमापुर निवासी आरोपी आयुष चौधरी गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में भेजा गया जेल


जबलपुर। जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने पौड़ी-मझौली मार्ग पर घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार समेत करीब 4.24 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार में अवैध विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वृत सिहोरा की टीम सक्रिय हुई और ग्राम पौड़ी के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध मारुति सुजुकी अर्टिगा (क्रमांक MP 52 TA 0474) को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच में कार के भीतर विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

70.02 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त

आबकारी टीम ने कार से कुल 8 पेटी अवैध विदेशी मदिरा (70.02 बल्क लीटर) बरामद की। जब्त शराब में बैगपाइपर व्हिस्की, लंदन प्राइड, सिमरन ऑफ जामुन, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल व्हिस्की शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 74,724 रुपये आंकी गई है, जबकि वाहन सहित कुल जब्ती का मूल्य करीब 4.24 लाख रुपये बताया गया है।

घमापुर निवासी आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने आयुष चौधरी (29 वर्ष), निवासी शीतला माई वार्ड, घमापुर, जबलपुर को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका



इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आर.एस. मरावी, मुख्य आरक्षक फूल सिंह एटिया, संतलाल मरावी तथा आरक्षक ज्ञानेंद्र सिंह और अशोक बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहायक आबकारी आयुक्त संजीव कुमार दुबे ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment