Breaking

revanchal times new

घुघरी के छात्र उमेश पड़वार का शिवलाल अग्रवाल एंड कंपनी ने किया सम्मान




दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पंचम स्थान प्राप्त करने वाले घुघरी के छात्र उमेश पड़वार को शिवलाल अग्रवाल एंड कंपनी द्वारा उत्कृष्टता सम्मान दिया गया। शिक्षा जगत की नामी हस्तियों की उपस्थिति में शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल घुघरी में छात्र उमेश पड़वार को जिले में 10 वी कक्षा में प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त करने के कारण शिवलाल अग्रवाल एंड  कंपनी के द्वारा 5100/- रुपए  की प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।  

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री राम कुमार कार्तिकेय ,  सेवा निवृत्त शिक्षक श्री अनिल कुमार शुक्ला , संस्था प्राचार्य श्री आर.एस. भारद्वाज एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे। शिवलाल अग्रवाल एंड कंपनी से मंडला प्रतिनिधि श्री सुनील कुमार पाल तथा डिंडोरी प्रतिनिधि श्री ओमवीर जाट उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post